मोहनिया में वाहन चेकिंग के दौरान 454.14 लीटर अवैध शराब बरामद, पिकअप जब्तएसपी शिखर चौधरी के निर्देश पर चलाया जा रहा था अभियान, सब्जी

मोहनिया में वाहन चेकिंग के दौरान 454.14 लीटर अवैध शराब बरामद, पिकअप जब्तएसपी शिखर चौधरी के निर्देश पर चलाया जा रहा था अभियान, सब्जी लदे पिकअप का चालक मौके से फरार

मोहनिया (कैमूर)। कैमूर जिले में अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मोहनिया थाना क्षेत्र के समहुता मोड़ के पास सर्विस रोड से पुलिस ने भारी मात्रा में विदेशी शराब और बीयर बरामद की है। पुलिस ने शराब के साथ सब्जी लदे एक पिकअप वाहन को भी जब्त किया है। हालांकि, वाहन का चालक मौके से फरार हो गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, कैमूर एसपी शिखर चौधरी के निर्देश पर चलाए जा रहे वाहन चेकिंग अभियान के दौरान मोहनिया थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने समहुता मोड़ के पास सर्विस रोड पर कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश नंबर के एक पिकअप वाहन (UP63CT 5330) को पकड़ा। वाहन पर सब्जियां लदी हुई थीं। जांच के दौरान उसमें छिपाकर रखी गई अवैध शराब बरामद की गई।पुलिस द्वारा बरामद शराब में 224.64 लीटर ऑफिसर्स चॉइस विदेशी शराब, 9 लीटर रॉयल स्टैग, 9 लीटर रॉयल चैलेंजर्स, 151.50 लीटर किंगफिशर बीयर तथा 60 लीटर टुबॉर्ग बीयर शामिल है। इस प्रकार कुल 454.14 लीटर अवैध शराब बरामद की गई।कार्रवाई के दौरान पिकअप वाहन का चालक पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शराब और पिकअप वाहन को जब्त कर लिया है। अब फरार चालक की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई की जा सकती है।कैमूर पुलिस द्वारा अवैध शराब की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए वाहन जांच और अन्य कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से शराब तस्करी के विरुद्ध अभियान को गति मिलने की उम्मीद है।

( कैमुर से अफसार आलम की रिपोर्ट)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!