चैनपुर और हाटा के दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचे मंत्री जमा खान, मां दुर्गा का लिया आशीर्वाद

चैनपुर और हाटा बाजार के दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचे मंत्री मोहम्मद जमा खान, मां दुर्गा का लिया आशीर्वादभाईचारे और आपसी सौहार्द का दिया संदेश, मिल-जुलकर शांतिपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील

चैनपुर (कैमूर)। बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री सह चैनपुर विधायक मोहम्मद जमा खान सोमवार को चैनपुर और हाटा बाजार में दुर्गा पूजा समितियों के आमंत्रण पर विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मां दुर्गा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।मंत्री मोहम्मद जमा खान के पंडालों में पहुंचने पर पूजा समितियों की ओर से उनका स्वागत किया गया। उन्होंने श्रद्धापूर्वक मां दुर्गा के दर्शन किए और पूजा-अर्चना में शामिल हुए।

इस अवसर पर उन्होंने लोगों को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं देते हुए आपसी भाईचारे, प्रेम और सामाजिक सौहार्द के साथ त्योहार मनाने का संदेश दिया।मंत्री ने कहा कि त्योहार हमारी सामाजिक और सांस्कृतिक परंपराओं का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। ऐसे पर्व लोगों को एक-दूसरे के करीब लाने और आपसी रिश्तों को मजबूत करने का अवसर प्रदान करते हैं। सभी लोगों को मिल-जुलकर पर्व मनाना चाहिए, ताकि समाज में एकता, शांति और भाईचारे का माहौल बना रहे।उन्होंने लोगों से अपील की कि दुर्गा पूजा का पर्व आपसी सद्भाव और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं। सभी समुदायों के लोग एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें और क्षेत्र की गंगा-जमुनी तहजीब एवं सामाजिक एकता को बनाए रखने में अपनी भूमिका निभाएं।

( कैमुर से अफसार आलम की रिपोर्ट)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!