कुदरा में रबी फसल महोत्सव आयोजित, किसानों को कम लागत में अधिक उत्पादन के बताए गए तरीके

कुदरा में रबी फसल महोत्सव का आयोजन, किसानों को दी गई आधुनिक खेती की जानकारीकम लागत में अधिक उत्पादन और मुनाफा हासिल करने के लिए कृषि वैज्ञानिक ने बताए खेती के गुर

कुदरा (कैमूर)। कैमूर जिले के कुदरा प्रखंड मुख्यालय स्थित सभा कक्ष में सोमवार को रबी फसल महोत्सव मेला का आयोजन किया गया। इसमें किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी देते हुए कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त करने और खेती से मुनाफा बढ़ाने के उपाय बताए गए। कार्यक्रम में कृषि विभाग के अधिकारियों, कृषि वैज्ञानिकों और बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया।महोत्सव के दौरान कृषि वैज्ञानिक डॉ. अमित कुमार ने किसानों को रबी सीजन में गेहूं, दलहन और तिलहन की खेती पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर किसान खेती की लागत कम करने के साथ उत्पादन और आय में वृद्धि कर सकते हैं।

उन्होंने फसलों को विभिन्न रोगों और कीटों से बचाने के लिए उचित दवाओं के इस्तेमाल की जानकारी भी दी।कृषि वैज्ञानिक ने किसानों को खाद के संतुलित उपयोग, समय पर सिंचाई और फसल उपचार से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। उन्होंने कृषि कार्यों में वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाने और फसलों की बेहतर देखभाल करने पर जोर दिया, ताकि किसानों को बेहतर उपज मिल सके।कार्यक्रम में प्रखंड कृषि पदाधिकारी नंद किशोर पासवान, डॉ. मनीष कुमार, निरंजन कुमार सिंह, राहुल कुमार सहित कृषि विभाग के अन्य कर्मी मौजूद रहे। वहीं, मुखिया धर्मेंद्र कुमार सिंह उर्फ पिंटू सिंह सहित क्षेत्र के कई किसानों ने भी महोत्सव में भाग लेकर कृषि संबंधी जानकारियां प्राप्त कीं।महोत्सव का मुख्य उद्देश्य किसानों को नई कृषि तकनीकों से जोड़ना, खेती में अनावश्यक खर्च को कम करना और उनकी आय बढ़ाने के प्रति जागरूक करना था। इस दौरान किसानों को रबी फसलों की बेहतर पैदावार के लिए वैज्ञानिक तरीकों को अपनाने के प्रति प्रेरित किया गया।

( कैमुर से अफसार आलम की रिपोर्ट)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!