चांद में 22.11 लीटर शराब बरामद, एक गिरफ्तार!अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, बाइक जब्त

चांद (कैमूर)। कैमूर जिले में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पाढ़ी मोड़ से 22.11 लीटर शराब बरामद की है। इस दौरान एक नीले रंग की सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान चांद थाना क्षेत्र के दुल्ही गांव निवासी राकेश यादव (30 वर्ष), पिता रामाशंकर यादव के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार, बरामद शराब में 8.8 लीटर पावर हाउस देसी मसाला शराब, 3.06 लीटर 8 PM स्पेशल ब्लेंड व्हिस्की, 3 लीटर आइकोनिक व्हाइट, 2.25 लीटर रॉयल स्टैग सुपीरियर व्हिस्की और 5 लीटर हेवर्ड्स बोल्ड स्ट्रॉन्ग बीयर शामिल है। कुल बरामद शराब की मात्रा 22.11 लीटर बताई गई है।कार्रवाई के दौरान पुलिस ने बीआर-45एल-7582 नंबर की मोटरसाइकिल भी जब्त की। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

। ( कैमुर से अफसार आलम की रिपोर्ट)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!