डंडवास फायरिंग कांड में विनय पांडेय गिरफ्तार

डंडवास फायरिंग कांड में पुलिस की कार्रवाई, विनय पांडेय गिरफ्तारमुखिया राजेश प्रजापति के घर के सामने हुई थी फायरिंग, घटनास्थल से दो खोखा बरामद; अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी

मोहनिया (कैमूर)। कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत डंडवास पंचायत के मुखिया राजेश प्रजापति के घर के सामने हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए डंडवास गांव निवासी विनय पांडेय को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।मिली जानकारी के अनुसार, 22 अक्टूबर को मुखिया राजेश प्रजापति के घर के सामने फायरिंग किए जाने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की।

इस दौरान घटनास्थल से दो खोखा बरामद किए गए थे।मामले को लेकर मोहनिया थाना में कांड संख्या 841/26 दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के क्रम में पुलिस ने डंडवास गांव निवासी विनय पांडेय को गिरफ्तार किया है। वहीं, घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।फायरिंग की इस घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी और घटना के पीछे के कारणों को लेकर पुलिस की जांच जारी है।

( कैमुर से अफसार आलम की रिपोर्ट)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!