
शिवपुर गांव के तीन आरोपितों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गुप्त सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई
चैनपुर (कैमूर)। कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 133 लीटर देशी महुआ शराब के साथ तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान शिवपुर गांव निवासी संतोष राम, पिता रामसूरत राम; रमेश राम, पिता मराछू राम तथा चंद्रभावन राम, पिता जवाहिर राम के रूप में हुई है। तीनों चैनपुर थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव के निवासी बताए गए हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुप्त सूचना मिलने के बाद चैनपुर थाना पुलिस ने कार्रवाई की। इस दौरान 133 लीटर देशी महुआ शराब बरामद की गई और मौके से तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपितों के विरुद्ध आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मामले में पुलिस की कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के प्रयासों को लेकर चर्चा है।
( कैमुर से अफसार आलम की रिपोर्ट)
