कैमूर में शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, 131 पीस देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश से चैनपुर के दामोदर ले जाई जा रही थी शराब, गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने की कार्रवाईचैनपुर (कैमूर)। कैमूर जिले में शराब कारोबारियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में चैनपुर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 131 पीस देसी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान चैनपुर थाना क्षेत्र के उदयरामपुर गांव निवासी रंगीला राजभर, पिता हरीकेश्वर राजभर के रूप में हुई है।मिली जानकारी के अनुसार, रंगीला राजभर उत्तर प्रदेश के छित्तमपुर से शराब लेकर चैनपुर थाना क्षेत्र के दामोदर गांव की ओर जा रहा था।

इसी दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास मौजूद एक बोरे से 20 एमएल की 131 पीस देसी शराब बरामद की गई।शराब बरामद होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई को जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बाद पुलिस शराब की तस्करी और अवैध बिक्री पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चला रही है। चैनपुर पुलिस की इस कार्रवाई से शराब कारोबार में संलिप्त लोगों के बीच हड़कंप मच गया है।

( कैमुर से अफसार आलम की रिपोर्ट)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!