कुदरा-भभुआ मोड़ के पास बाइक की टक्कर से महिला गंभीर रूप से घायल

कुदरा-भभुआ मोड़ के पास बाइक की टक्कर से महिला गंभीर रूप से घायलNH-19 पार करने के दौरान हुआ हादसा, प्राथमिक उपचार के बाद भभुआ किया गया रेफरकुदरा (कैमूर)। कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुदरा-भभुआ मोड़ के समीप NH-19 पर सड़क हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

घटना शनिवार शाम करीब 6:15 बजे की बताई जा रही है। घायल महिला की पहचान पुसौली निवासी 40 वर्षीय चिंता देवी, पति बसंतु पाल के रूप में हुई है।मिली जानकारी के अनुसार, चिंता देवी NH-19 सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई।स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), कुदरा पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, भभुआ रेफर कर दिया गया।घटना के बाद पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी है।

( कैमुर से अफसार आलम की रिपोर्ट)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!