भुमिहीनो को ज़मीन और मनरेगा बचाने की मांग भभुआ में मजदुरों का एक दिवसीय धरना

बनाएंभभुआ( कैमूर) बिहार प्रांतीय खेतिहर मजदूर यूनियन अंचल कमेटी भभुआ की ओर से प्रखंड विकास पदाधिकारी-अंचलाधिकारी भभुआ के समक्ष 10 सूत्री मांग पत्र के साथ जनवरी से अब तक चौथी बार एक दिवसीय धरना दिया गया जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष कामरेड दयाशंकर राम ने किया ।

सर्वप्रथम** सभी भूमिहीनों को 10 डिसमिल जमीन देना होगा, सभी लाल कार्ड धारी को जमीन पर दखल दिलाना होगा ,नल जल योजना का पानी सभी घरों तक पहुंचाना होगा, खाद्य सुरक्षा की गारंटी करना होगा ,चार श्रम संहिता वापस लेना होगा, वीबी जी राम जी कानून वापस लो, बीज एवं बिजली कानून 2025 वापस लो आदि पुरजोर नारे के साथ 11:00 से धरना शुरू हुआ ।

धरना को संबोधित करते हुए संगठन के राज्य संयुक्त सचिव कामरेड रंगलाल पासवान ने केंद्र और राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि दोनों ही सरकारें जनता की ज्वलंत समस्याओं पर पूरी तरह फेल साबित हुई है । केंद्र सरकार मनरेगा को समाप्त कर ग्रामीण मजदूरों को सामंतो – जमींदारों का गुलाम बनाना चाहती है। एडवा की जिला उपाध्यक्ष कामरेड ललिता देवी ने नीतीश कुमार को कोसते हुए कहा कि जीविका दीदियों को सब्जबाग दिखलाकर वोट लिया और बलात्कारियों को संरक्षण देने वाली भाजपा को सत्ता सौंप कर दिल्ली जा रहे हैं।

किसान सभा के जिला मंत्री कामरेड भीम सिंह ने मांगों का सर्मथन करते हुए किसानों के सभी फसलों के एमएसपी गारंटी वाला कानून बनाने एवं किसान विरोधी बीज तथा बिजली विधेयक 2025 की वापसी तथा 8 घंटे काम की गारंटी और चार लेबर कोड की वापसी के लिए 24 मार्च को रामलीला मैदान दिल्ली में आयोजित जन आक्रोश रैली में हजारों की संख्या में चलने का आह्वान किया। किसान सभा के जिला अध्यक्ष कामरेड बृजेश कुमार सिंह ने दिल्ली रैली को सफल बनाने के लिए 10 मार्च को पटना से आने वाले जन संघर्ष जत्था का स्वागत करने के लिए भभुआ पुराना ब्लॉक पर 12:00 दिन में जुटने का ऐलान किया ।

अंत में अंचलाधिकारी के बुलावे पर पांच सदस्यीय शिष्टमंडल सीओ से मिलकर 10 सूत्री मांग पत्र सौपा । सीओ ने मई तक सभी आवेदनों कीजांच करने का समय मांगा । धरना में विनोद मुसहर , राम आशीष यादव, राम कृत बिन्द , सबरु गोड़,रानी देवी ,मूर्ति देवी धनराजी देवी ,सुनीता देवी आदि सैकड़ो शामिल रहें।

( कैमुर से अफसार आलम की रीपोर्ट)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!