रामपुर के सिसवार विद्यालय का उद्घाटन समारोह शिक्षा विकास पर हुई चर्चा

उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिसवार में उद्घाटन समारोह का आयोजन,विधायक भरत बिंद रहे मुख्य अतिथिरामपुर (कैमूर): प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिसवार में गुरुवार को भव्य उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भभुआ विधानसभा क्षेत्र के विधायक Bharat Bind मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय परिवार और स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में गणमान्य लोग और ग्रामीण उपस्थित रहे।समारोह की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक गगन शर्मा ने की।

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत के साथ हुई, जिसके बाद विधायक भरत बिंद ने विद्यालय परिसर में आयोजित उद्घाटन कार्यक्रम में भाग लेते हुए शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के विकास के लिए विद्यालयों का सुदृढ़ होना बेहद जरूरी है।

उन्होंने विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता ऋषु सिंह ने भी अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा ही समाज को आगे बढ़ाने का सबसे मजबूत माध्यम है। उन्होंने विद्यालय के विकास के लिए हर संभव सहयोग करने की बात कही। कार्यक्रम में महेंद्र सिंह, गौरी शंकर सिंह, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष अभय सिंह सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता और सम्मानित ग्रामीण मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के विकास, शिक्षा की गुणवत्ता और छात्रों के भविष्य को बेहतर बनाने को लेकर भी चर्चा की गई। अंत में विद्यालय परिवार की ओर से सभी अतिथियों और उपस्थित ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया गया। समारोह में स्थानीय लोगों की भागीदारी से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

( कैमुर से अफसार आलम की रीपोर्ट)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!