सड़क दुर्घटना में युवक की मौत दो घायल हायर सेंटर रेफर

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, दो घायल वाराणसी रेफरअधौरा

(कैमूर): अधौरा प्रखंड के अधौरा–लोहरा पथ पर चिड़ियाघर के समीप गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई और घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।मिली जानकारी के अनुसार एक ही बाइक पर सवार तीन लोग किसी शादी समारोह से वापस अपने घर लौट रहे थे।

इसी दौरान अधौरा–लोहरा पथ पर चिड़ियाघर के पास सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार तीनों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को भभुआ सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद एक युवक को मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान अधौरा प्रखंड के जोरदाग गांव निवासी अवधेश उरांव के पुत्र रवि उरांव के रूप में की गई है।वहीं दुर्घटना में घायल दो अन्य युवकों की स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए वाराणसी के हायर सेंटर रेफर कर दिया।मृतक रवि उरांव का पोस्टमार्टम भभुआ सदर अस्पताल में कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव को एम्बुलेंस के माध्यम से उनके पैतृक गांव जोरदाग भेज दिया गया।

इस दौरान परिजनों को आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया गया।घटना की सूचना मिलने पर भभुआ सदर अस्पताल पहुंचे हिन्दूवादी नेता उत्तम पटेल ने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।इस हादसे के बाद गांव और आसपास के इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस सड़क पर यातायात व्यवस्था सुधारने और दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।

( कैमुर से अफसार आलम की रीपोर्ट)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!