
एनएच-19 पर ट्रक और यात्री बस में भीषण टक्कर, बाल-बाल बचे यात्रीभभुआ मोड़ के समीप हादसे के बाद मची अफरा-तफरी, मौके पर पहुंची कुदरा पुलिस; बस स्टैंड के अभाव को लेकर उठे सवाल
कुदरा/कैमूर। कुदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-19 स्थित भभुआ मोड़ के समीप शुक्रवार को ट्रक और यात्री बस के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही कुदरा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। हालांकि, राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है।प्रत्यक्ष रूप से मिली जानकारी के अनुसार, यात्री बस और ट्रक दोनों एनएच-19 से होकर गुजर रहे थे।
इसी दौरान भभुआ मोड़ के समीप दोनों वाहनों के बीच टक्कर हो गई। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।ट्रक चालक ने बताई हादसे की वजहट्रक चालक पंकज यादव, जो अंबेडकर नगर गांव के निवासी बताए जा रहे हैं, के अनुसार, उनके ट्रक के आगे एक कंटेनर जा रहा था। इसी दौरान यात्री बस के चालक ने अचानक स्टेयरिंग घुमाते हुए ब्रेक लगा दिया। पीछे से आ रहे ट्रक के चालक ने वाहन को नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन नियंत्रण नहीं रहने के कारण ट्रक बस से जा टकराया।टक्कर के बाद घटनास्थल पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित होने की स्थिति बन गई। हालांकि, किसी व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं मिलने से लोगों ने राहत की सांस ली।
घटना के बाद यात्री बस के मौके से चले जाने की बात सामने आई है।बस स्टैंड के अभाव को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगीहादसे के बाद स्थानीय लोगों ने कुदरा नगर पंचायत में व्यवस्थित बस स्टैंड की कमी को लेकर चिंता जताई। लोगों का कहना है कि कुदरा में समुचित बस स्टैंड की व्यवस्था नहीं होने के कारण कई यात्री बसें हाईवे के किनारे ही रुकती और खड़ी होती हैं। इससे एनएच-19 पर दुर्घटना का खतरा लगातार बना रहता है।स्थानीय लोगों के अनुसार, कुदरा एक महत्वपूर्ण आवागमन केंद्र है और प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री बसों तथा अन्य वाहनों का परिचालन होता है।
ऐसे में हाईवे पर बसों के रुकने से यातायात व्यवस्था प्रभावित होने के साथ-साथ राहगीरों और वाहन चालकों के लिए भी खतरा बना रहता है।व्यवस्थित बस स्टैंड बनाने की मांगस्थानीय नागरिकों ने प्रशासन और नगर पंचायत से कुदरा में जल्द से जल्द व्यवस्थित बस स्टैंड की व्यवस्था कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि बसों के लिए निर्धारित स्थान उपलब्ध कराया जाए तो हाईवे पर अनावश्यक रूप से वाहनों के रुकने की समस्या कम हो सकती है और दुर्घटनाओं पर भी अंकुश लगाया जा सकता है।स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस मामले को गंभीरता से लेते हुए यातायात व्यवस्था की समीक्षा करने, हाईवे पर बसों के अनियंत्रित ठहराव पर रोक लगाने तथा सुरक्षित बस पड़ाव की व्यवस्था सुनिश्चित करने की अपील की है।
( कैमुर से अफसार आलम की रिपोर्ट)
