चांद में शराब तस्करी का खुलासा, 24.3 लीटर अंग्रेजी शराब और दो बाइक जब्त

चांद मोड़ से 24.3 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, दो गिरफ्तारदो मोटरसाइकिलें भी जब्त, गुप्त सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई

चांद/कैमूर। गुप्त सूचना के आधार पर चांद मोड़ के समीप पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 24.300 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है। इस दौरान शराब के साथ दो मोटरसाइकिलों को जब्त करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस के अनुसार, कार्रवाई के दौरान 8 PM टेट्रा पैक के 128 पीस बरामद किए गए। प्रत्येक पैक 180 एमएल का बताया गया है,

जिसकी कुल मात्रा 23.040 लीटर है। इसके अलावा रॉयल स्टैग सुपीरियर व्हिस्की के 4 पीस बरामद हुए, जिनमें प्रत्येक 180 एमएल का है। इसकी कुल मात्रा 720 एमएल बताई गई है। वहीं ओरिजिनल ब्लेंड व्हिस्की के 3 पीस, प्रत्येक 180 एमएल, कुल 540 एमएल बरामद किया गया।इस प्रकार पुलिस ने कुल 24.300 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की। शराब के परिवहन में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलें भी जब्त की गईं। इनमें अपाची मोटरसाइकिल संख्या BR-03AA-5455 तथा यामाहा R15 मोटरसाइकिल संख्या BR-24AR-7006 शामिल है।

पुलिस ने मौके से अरविन्द कुमार, पिता दशरथ चौधरी, ग्राम मोकर तथा सीता कुमार, पिता हृदयानंद कुमार, ग्राम खरबानिया, दोनों थाना अगरेड़, जिला रोहतास, को विधिवत गिरफ्तार किया।पुलिस ने दोनों आरोपितों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस की इस कार्रवाई से शराब के अवैध कारोबार में शामिल लोगों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।

( कैमुर से अफसार आलम की रिपोर्ट)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!