जान से मारने की नीयत से फायरिंग का आरोप!पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

चैनपुर/ कैमूर। चैनपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव में आपसी विवाद के दौरान फायरिंग करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के पास से एक देशी कट्टा बरामद किया गया है। वहीं, घटनास्थल की जांच के दौरान पुलिस ने एक खोखा भी बरामद किया।पुलिस के अनुसार, सिकंदरपुर निवासी धमेन्द्र माली ने 23 सितंबर 2026 को चैनपुर थाना में लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई थी। आवेदन में आरोप लगाया गया कि गांव के ही अवधेश पासी ने आपसी विवाद के दौरान जान से मारने की नीयत से उन पर गोली चलाई।मामले की गंभीरता को देखते हुए चैनपुर थाना पुलिस ने तत्काल घटनास्थल की जांच की। जांच के दौरान मौके से एक खोखा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी अभियुक्त अवधेश पासी, पिता-दिनानाथ, निवासी सिकंदरपुर, थाना चैनपुर, जिला कैमूर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से एक देशी कट्टा बरामद किया है।इस संबंध में चैनपुर थाना कांड संख्या 520/26, दिनांक 23 सितंबर 2026 के तहत धारा 126(2), 109, 352, 351(2) BNS एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

( कैमुर से अफसार आलम की रिपोर्ट)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!