
भभुआ/कैमूर। जिले के शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना के तहत कैमूर के 2,546 लाभार्थियों के लिए ₹1 करोड़ 3 लाख 12 हजार की राशि का भुगतान एडवाइस तैयार कर राज्य मुख्यालय भेजा गया है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद लाभार्थियों के बैंक खातों में राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे अंतरित की जाएगी।योजना के तहत 20 से 25 वर्ष आयु वर्ग के इंटर एवं स्नातक उत्तीर्ण युवक-युवतियों को रोजगार की तलाश के दौरान प्रत्येक माह ₹1,000 की सहायता राशि दी जाती है।
इसी क्रम में वरीय उप समाहर्ता-सह-जिला योजना पदाधिकारी, भभुआ अरविन्द कुमार ने जिला निबंधन एवं परामर्श केन्द्र (DRCC) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना एवं कुशल युवा कार्यक्रम (KYP) की अद्यतन प्रगति की समीक्षा की।जिला योजना पदाधिकारी ने अधिकारियों एवं कर्मियों को विभागीय लक्ष्यों को शत-प्रतिशत पूरा करने तथा जिले के सभी पात्र युवक-युवतियों को योजनाओं का लाभ दिलाने का निर्देश दिया।निरीक्षण के दौरान DRCC की प्रबंधक इन्दु चक्रवर्ती, सहायक प्रबंधक (योजना) कुमार ज्ञान रंजन, अरविन्द कुमार तिवारी, सहायक प्रबंधक (योजना एवं लेखा) राजेश रंजन, एमपीए सत्य नारायण कुमार सहित सभी सिंगल विंडो ऑपरेटर उपस्थित रहे।
( कैमुर से अफसार आलम की रिपोर्ट)
