
बैंकों की समीक्षा बैठक में ऋण प्रवाह बढ़ाने पर जोर, तीन नई शाखाओं का प्रस्ताव
भभुआ/कैमूर। जिला पदाधिकारी कैमूर की अध्यक्षता में शुक्रवार, 25 सितंबर को समाहरणालय स्थित मां मुंडेश्वरी सभागार में जिला स्तरीय परामर्श समिति (DLCC), जिला स्तरीय समीक्षा समिति (DLRC) एवं RSETI की जिला स्तरीय सलाहकार समिति (DLRAC) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जून 2026 को समाप्त तिमाही के दौरान जिले में बैंकिंग गतिविधियों, ऋण वितरण तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।बैठक में अग्रणी जिला प्रबंधक, डीडीएम नाबार्ड, एलडीओ भारतीय रिजर्व बैंक, सभी बैंकों के जिला समन्वयक एवं प्रतिनिधि सहित जिला कृषि पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र, डीपीएम जीविका एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहे।19 बैंकों की 126 शाखाएं और 73 एटीएमबैठक में बताया गया कि कैमूर जिले में सहकारी एवं लघु वित्त बैंकों सहित वर्तमान में कुल 19 बैंक कार्यरत हैं।
इन बैंकों की कुल 126 शाखाएं तथा 73 एटीएम जिले में संचालित हैं। वर्तमान बैंक शाखाओं पर ग्राहकों के बढ़ते दबाव को कम करने तथा ऋण प्रवाह को बेहतर बनाने के लिए चांद में केनरा बैंक, नुआंव में बैंक ऑफ बड़ौदा और अधौरा में भारतीय स्टेट बैंक की नई शाखाएं खोलने का प्रस्ताव भेजा गया है।ACP और CD Ratio बढ़ाने पर जोरजिला पदाधिकारी ने वार्षिक साख योजना (ACP) के तहत ऋण वितरण की उपलब्धि में सुधार करने तथा जिले के ऋण-जमा अनुपात (CD Ratio) को बढ़ाने पर विशेष जोर दिया। बैंकों को कृषि, एमएसएमई तथा अन्य प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में ऋण प्रवाह बढ़ाने और पात्र लाभार्थियों को समयबद्ध तरीके से ऋण उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।
सरकारी प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा के दौरान लंबित ऋण आवेदनों का शीघ्र निष्पादन, स्वीकृति एवं ऋण वितरण सुनिश्चित करने को कहा गया। अधिकारियों ने बैंकों को विभिन्न योजनाओं के निर्धारित लक्ष्यों की नियमित समीक्षा करते हुए लंबित मामलों का तेजी से निपटारा करने का निर्देश दिया।KCC के माध्यम से किसानों को ऋण देने पर बलकृषि एवं संबद्ध गतिविधियों की समीक्षा के दौरान किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) के माध्यम से फसल ऋण के साथ-साथ पशुपालन एवं मत्स्यपालन से जुड़े लाभार्थियों को भी KCC सुविधा उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। पात्र किसानों तक बैंकिंग सुविधाओं की पहुंच बढ़ाने और ऋण प्रक्रिया को सरल एवं समयबद्ध बनाने के निर्देश दिए गए।PM सूर्य घर योजना की भी हुई समीक्षाबैठक में PM Surya Ghar: Muft Bijli Yojana के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी चर्चा हुई।
अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों को योजना से जोड़ने तथा उन्हें बैंक ऋण की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया।इसके अलावा पेंशन खातों में लंबित आधार सीडिंग का कार्य शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया गया। PDR से संबंधित आंकड़ों का संबंधित कंट्रोलिंग ऑफिस (CO) के आंकड़ों से मिलान कर रिपोर्टिंग में एकरूपता बनाए रखने पर भी जोर दिया गया।RSETI के माध्यम से स्वरोजगार से जोड़ने पर चर्चाDLRAC (RSETI) की बैठक में ग्रामीण युवाओं एवं स्वरोजगार के इच्छुक लाभार्थियों को कौशल प्रशिक्षण उपलब्ध कराने तथा प्रशिक्षण के बाद बैंक ऋण के माध्यम से उन्हें अपना उद्यम स्थापित करने में आवश्यक सहयोग देने पर चर्चा की गई।अंत में जिला पदाधिकारी ने सभी बैंकों एवं संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करते हुए ACP उपलब्धि, CD Ratio, ऋण वितरण और सरकारी प्रायोजित योजनाओं के लक्ष्यों में सुधार के लिए समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
( कैमुर से अफसार आलम की रिपोर्ट)
