गांगुडीह से नाबालिग किशोरी को भगाने का आरोप, युवक गिरफ्तार

चैनपुर/कैमूर। चैनपुर थाना क्षेत्र के गांगुडीह गांव से पुलिस ने नाबालिग किशोरी को शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर भगाने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान गांगुडीह निवासी यशवंत कुमार, पिता महेंद्र बिंद के रूप में हुई है।बताया जाता है कि किशोरी के पिता ने चैनपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया कि एक युवक मोटरसाइकिल से उनके घर पहुंचा और उनकी 15 वर्षीय बेटी को अपने साथ बैठाकर ले गया।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल छापेमारी शुरू की।चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी यशवंत कुमार को गांगुडीह से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, किशोरी को शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप है।गिरफ्तारी के बाद आरोपी की मेडिकल जांच कराई गई। इसके बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे भभुआ न्यायिक हिरासत में भेज दिया। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

,( कैमुर से अफसार आलम की रिपोर्ट)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!