खरवार समाज ने दिखाई एकजुटता, स्थापना दिवस पर पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

चांद/कैमूर। कैमूर जिले के चांद प्रखंड अंतर्गत खरवार कॉम्प्लेक्स, चांद में रविवार, 27 सितंबर 2026 को अखिल भारतवर्षीय खरगवंशी (खरवार) क्षत्रिय महासभा का स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन दोपहर करीब 1 बजे से किया गया, जिसमें खरवार समाज के पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए।समारोह की अध्यक्षता अखिल भारतवर्षीय खरगवंशी (खरवार) क्षत्रिय महासभा के कैमूर जिला अध्यक्ष देवी प्रसाद खरवार ने की, जबकि मंच संचालन जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र खरवार ने किया। कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारियों एवं प्रमुख लोगों ने स्थापना दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए समाज की एकजुटता, सामाजिक जागरूकता और पूर्वजों के मान-सम्मान को बनाए रखने पर जोर दिया।

इस अवसर पर शिवानंद खरवार, शिवाकांत सिंह, भारत खरवार, वीरेंद्र खरवार, युवा नेता अरुण खरवार, धनंजय खरवार सहित महासभा के अन्य पदाधिकारी और सैकड़ों की संख्या में खरवार समाज के लोग मौजूद रहे।केक काटकर मनाया गया स्थापना दिवससमारोह के दौरान खरवार समाज के लोगों ने केक काटकर स्थापना दिवस मनाया। इस दौरान लोगों ने एक-दूसरे को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं और समाज की एकता को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज के लोगों को एक मंच पर आने और अपने इतिहास एवं सामाजिक विरासत को समझने का अवसर मिलता है।22 सितंबर 1931 से जुड़ा है स्थापना दिवससमारोह में वक्ताओं ने बताया कि 22 सितंबर 1931 का दिन खरवार महासभा के इतिहास में महत्वपूर्ण माना जाता है।

ब्रिटिश शासन के दौर में भी खरवार महासभा ने समाज के लोगों को अपने पूर्वजों के मान-सम्मान, अधिकार और सामाजिक पहचान के प्रति जागरूक करने का कार्य किया। वक्ताओं के अनुसार, उसी ऐतिहासिक विरासत और सामाजिक जागरूकता की स्मृति को आज भी समाज के लोग स्थापना दिवस के रूप में मनाते हैं।कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि समाज की प्रगति के लिए शिक्षा, आपसी भाईचारा, संगठन और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देना आवश्यक है। युवा पीढ़ी को अपने इतिहास और पूर्वजों के संघर्ष से परिचित कराने पर भी जोर दिया गया।समारोह के अंत में उपस्थित लोगों ने समाज में आपसी एकता और भाईचारे को कायम रखने तथा सामाजिक विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। स्थापना दिवस समारोह में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी से कार्यक्रम में उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा।

( कैमुर से अफसार आलम की रिपोर्ट)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!