मोहनिया चेकपोस्ट का DM-SP ने किया संयुक्त निरीक्षण, निगरानी व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश

मोहनिया/कैमूर, 29 सितंबर। जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने मंगलवार को संयुक्त रूप से मोहनिया चेकपोस्ट का निरीक्षण किया। इस दौरान चेकपोस्ट से होकर आने-जाने वाले विभिन्न प्रकार के वाहनों के आवागमन और उनकी जांच व्यवस्था का विस्तृत जायजा लिया गया।निरीक्षण के क्रम में उत्पाद विभाग, जिला परिवहन विभाग (DTO) एवं खनन विभाग से संबंधित वाहनों की जांच और निगरानी व्यवस्था की समीक्षा की गई।

अधिकारियों ने संबंधित विभागों द्वारा उपयोग किए जा रहे कार्यालय, अभिलेख तथा कार्यप्रणाली का भी निरीक्षण किया।परिवहन विभाग के चेक प्वाइंट पर निगरानी तंत्र को और मजबूत करने के उद्देश्य से जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) को अतिरिक्त CCTV कैमरे स्थापित करने तथा कैमरों की संख्या बढ़ाने का स्पष्ट निर्देश दिया गया।

अधिकारियों ने चेकपोस्ट पर लगे CCTV कैमरों की कार्यशीलता और निगरानी व्यवस्था की भी जांच की तथा आवश्यक निर्देश दिए।इसके अलावा चेकपोस्ट परिसर में प्रकाश व्यवस्था, सड़क की स्थिति और अन्य आधारभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया गया। संबंधित पदाधिकारियों को वाहनों के आवागमन की प्रभावी निगरानी करने, नियमों का अनुपालन सुनिश्चित कराने तथा चेकपोस्ट की आवश्यक व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ करने का निर्देश दिया गया।

( कैमुर से अफसार आलम की रिपोर्ट)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!