दशहरा को लेकर चैनपुर में निकला फ्लैग मार्च, शांति भंग करने वालों पर होगी कार्रवाई

चैनपुर (कैमूर)। दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए रविवार शाम भभुआ एसडीओ अमित कुमार के नेतृत्व में चैनपुर में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च चैनपुर बस स्टैंड से शुरू होकर हरसू ब्रह्म धाम परिसर, हाटा बाजार सहित प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील मार्गों से गुजरा।इस दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और लोगों से शांति एवं भाईचारा बनाए रखने की अपील की। प्रशासन ने चेतावनी दी कि अफवाह फैलाने, शांति भंग करने या सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।फ्लैग मार्च में एसडीपीओ ओमप्रकाश, चैनपुर बीडीओ अभिषेक यादव, सीओ आमिर अजीम, थानाध्यक्ष विजय प्रसाद, इंस्पेक्टर मनोज कुमार सहित पुलिसकर्मी शामिल रहे।

. ( कैमुर से अफसार आलम की रिपोर्ट)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!