
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पंडाल के चारों ओर 100 मीटर तक की गई साफ-सफाई, मुखिया प्रतिनिधि चंदन चौरसिया की मौजूदगी में चला अभियानचांद
(कैमूर)। कैमूर जिले के चांद प्रखंड अंतर्गत करवदिया गांव के वार्ड नंबर 9 में स्थापित मां दुर्गा के पंडाल के आसपास पंचायत के सफाई कर्मियों ने विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान पंडाल के चारों ओर लगभग 100 मीटर की दूरी तक साफ-सफाई की गई, ताकि पूजा-अर्चना के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।स्वच्छता अभियान मुखिया प्रतिनिधि चंदन चौरसिया की मौजूदगी में स्वच्छता पर्यवेक्षक रंजीत कुमार के नेतृत्व में चलाया गया।
अभियान के तहत पंडाल के आसपास के क्षेत्रों की सफाई पर विशेष ध्यान दिया गया। दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए स्वच्छ और व्यवस्थित वातावरण बनाए रखने के उद्देश्य से यह पहल की गई।इस अभियान में ई-रिक्शा चालक मुन्ना कुमार और शशि कुमार सहित सफाई कर्मियों मनोज कुमार, सोनू, बबलू, हिमांशु, लाल बहादुर, राजाराम, श्याम बिहारी, राजू विश्वकर्मा, गुलाब रब्बानी, राकेश पासवान तथा अन्य लोगों ने योगदान दिया।अभियान के माध्यम से पूजा पंडाल के आसपास स्वच्छता बनाए रखने और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया। पंचायत कर्मियों की इस पहल से पूजा स्थल के आसपास साफ-सफाई बनाए रखने में मदद मिली।
( कैमुर से अफसार आलम की रिपोर्ट)
