
पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में वीर शहीदों के अदम्य साहस, शौर्य और सर्वोच्च बलिदान को किया गया नमन
भभुआ (कैमूर)। पुलिस संस्मरण दिवस के अवसर पर बुधवार, 21 अक्टूबर 2026 को पुलिस केंद्र, कैमूर में पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में पुलिस संस्मरण दिवस परेड का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कैमूर जिले के पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों ने कर्तव्य निर्वहन के दौरान अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीद पुलिसकर्मियों को सलामी अर्पित की।
साथ ही माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।कार्यक्रम के दौरान देश की आंतरिक सुरक्षा, शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर पुलिसकर्मियों के अदम्य साहस, वीरता, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्र के प्रति समर्पण को याद किया गया। उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने शहीद पुलिसकर्मियों के सर्वोच्च बलिदान को नमन करते हुए उनके त्याग और शौर्य को सदैव स्मरण रखने का संकल्प व्यक्त किया।पुलिस संस्मरण दिवस उन वीर पुलिसकर्मियों के बलिदान को याद करने का अवसर है, जिन्होंने देश और समाज की सुरक्षा के लिए अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया। उनका साहस, कर्तव्य के प्रति अटूट निष्ठा और राष्ट्रसेवा का जज्बा पुलिस बल के प्रत्येक सदस्य के लिए प्रेरणास्रोत है।

इस अवसर पर शहीद पुलिसकर्मियों के योगदान को याद करते हुए उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया गया। उनका त्याग, शौर्य और बलिदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा तथा आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा, कर्तव्यनिष्ठा और जनसुरक्षा के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा देता रहेगा।
। ( कैमुर से अफसार आलम की रिपोर्ट)
