चांद नहर के पास बलेनो कार से 132 लीटर विदेशी शराब बरामद, यूपी का युवक गिरफ्तार

भभुआ (कैमूर)। कैमूर जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उत्पाद विभाग की पुलिस ने चांद नहर के पास गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक बलेनो कार से 132 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। इस दौरान पुलिस ने उत्तर प्रदेश के एक युवक को गिरफ्तार किया है। जब्त शराब के साथ वाहन को भी कब्जे में लेकर उत्पाद विभाग की टीम आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए उत्पाद प्रभारी संतोष श्रीवास्तव ने बताया कि विभाग को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर चांद नहर के पास छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान सफेद रंग की बलेनो कार (रजिस्ट्रेशन नंबर UP61BF0744) की तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में कार से कुल 132 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई।कार से शराब बरामद होने के बाद मौके पर मौजूद युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार युवक की पहचान अमन अभिराम सिंह (लगभग 19 वर्ष), पिता अभिराम सिंह, निवासी मिर्जापुर, थाना बहरियाबाद, जिला गाजीपुर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।उत्पाद विभाग की टीम ने बरामद शराब और वाहन को जब्त कर लिया है। फिलहाल गिरफ्तार युवक से संबंधित आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। विभाग की ओर से मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।उत्पाद विभाग की इस कार्रवाई के बाद शराब की बरामदगी और वाहन के इस्तेमाल से जुड़े मामले की जांच की जा रही है।

( कैमुर से अफसार आलम की रिपोर्ट)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!