चैनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ फोटो वायरल करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

कैमूर के चैनपुर पुलिस की कार्रवाई, तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्जकैमूर। जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अवैध हथियार लहराते हुए फोटो वायरल करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान एक देशी कट्टा भी बरामद किया है। इस मामले में चैनपुर थाना में कांड संख्या 584/26, दिनांक 24 अक्टूबर 2026 को दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 24 अक्टूबर को इंस्टाग्राम पर एक व्यक्ति का अवैध हथियार लहराते हुए फोटो वायरल हो रहा था।

वायरल फोटो का सत्यापन करने के बाद उसमें दिखाई दे रहे व्यक्ति की पहचान अंगद कुमार के रूप में की गई। इसके बाद चैनपुर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अंगद कुमार के घर पर छापेमारी की।छापेमारी के दौरान अंगद कुमार ने पुलिस को बताया कि उक्त हथियार उसके दोस्त नीरज कुमार और विशाल कुमार का है। इसके बाद पुलिस ने विशाल कुमार के घर पर भी छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने एक देशी कट्टा बरामद किया। मामले में पुलिस ने अंगद कुमार, नीरज कुमार और विशाल कुमार को विधिवत गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचानगिरफ्तार आरोपियों में अंगद कुमार, पिता वशिष्ठ पासवान और नीरज कुमार, पिता कमलेश पासवान, दोनों निवासी नाउडीहा गांव, थाना चैनपुर शामिल हैं।

वहीं, तीसरे आरोपी विशाल कुमार, पिता लक्ष्मण केसरी, निवासी अमांव गांव, थाना चैनपुर, जिला कैमूर का रहने वाला है।पुलिस ने इस मामले में चैनपुर थाना कांड संख्या 584/26 दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के प्रदर्शन से जुड़े इस मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई को अहम माना जा रहा है।

( कैमुर से अफसार आलम की रिपोर्ट)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!