डंडवास गोलीबारी कांड: मुख्य आरोपी समेत दो गिरफ्तार, चारों नामजद पकड़े गए

भारतमाला प्रोजेक्ट के ददरा के पास से पुलिस ने दोनों को दबोचा, पुरानी रंजिश में हुई थी फायरिंग; चारों नामजद आरोपी गिरफ्तारमोहनिया (कैमूर)। कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत डंडवास पंचायत के मुखिया राजेश प्रजापति के घर पर हुई गोलीबारी के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सोनू तिवारी समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों को भारतमाला प्रोजेक्ट के ददरा के पास से गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई के बाद मामले में नामजद चारों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गए हैं।

पुलिस के अनुसार, मुखिया के घर पर गोलीबारी की घटना को पुरानी रंजिश के कारण अंजाम दिया गया था। घटना के बाद पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई कर रही थी। इससे पहले इस मामले में दो अन्य नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका था।ताजा कार्रवाई में मुख्य आरोपी सोनू तिवारी समेत दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस ने मामले में नामजद सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस अब मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

( कैमुर से अफसार आलम की रिपोर्ट)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!