
गुप्त सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई, शराब तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त
चांद (कैमूर)। कैमूर जिले में शराब के अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में चांद थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 54 लीटर देसी शराब (मसाला) के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से शराब की ढुलाई में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है।गिरफ्तार आरोपी की पहचान चैनपुर थाना क्षेत्र के डोमरियां गांव निवासी चंदन बिन्द के रूप में हुई है। वह स्वर्गीय अदालती बिन्द का पुत्र बताया गया है।
पुलिस ने गुप्त सूचना मिलने के बाद कार्रवाई करते हुए आरोपी को शराब और मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा।इस कार्रवाई में 54 लीटर देसी शराब (मसाला) बरामद की गई। इसके साथ ही एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।फिलहाल, मामले में पुलिस की आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। शराब कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था, इस संबंध में विस्तृत जानकारी आधिकारिक रूप से उपलब्ध नहीं कराई गई है।
( कैमुर से अफसार आलम की रिपोर्ट)
