नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, पीड़िता का रिश्तेदार है आरोपी

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, पीड़िता का रिश्तेदार है आरोपी

भभुआ (कैमूर)। कैमूर जिले के भभुआ थाना क्षेत्र में नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पीड़िता के परिजनों की ओर से थाने में दिए गए लिखित आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।कैमूर पुलिस की ओर से 30 अक्टूबर 2026 को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पीड़िता के परिजनों ने अपनी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म किए जाने की शिकायत दर्ज कराई थी।

आवेदन के आधार पर भभुआ थाने में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुकेश कुमार उर्फ मुकेश यादव (25 वर्ष), पिता हरिचरण सिंह, निवासी निबी खुर्द, थाना भभुआ, जिला कैमूर के रूप में हुई है। पुलिस विज्ञप्ति में आरोपी को पीड़िता का सगा रिश्तेदार बताया गया है।मामले की गंभीरता को देखते हुए भभुआ थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है।पुलिस ने पीड़िता की पहचान गोपनीय रखी है।

( कैमुर से अफसार आलम की रिपोर्ट)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!