
आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम की योजनाओं की डीएम ने की समीक्षा, शिक्षा-स्वास्थ्य और आजीविका पर दिया जोर
रामपुर और कुदरा प्रखंड में मशरूम उत्पादन इकाई, स्कूलों में स्पेस लैब व रोबोटिक्स लैब की होगी स्थापना, जच्चा-बच्चा पोषण कार्यक्रम को भी मिलेगा बढ़ावा
भभुआ (कैमूर)। नीति आयोग, भारत सरकार के आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत कैमूर जिले के रामपुर एवं कुदरा प्रखंड में संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा गुरुवार को जिला पदाधिकारी कुमार अनुराग ने की। 5 नवंबर 2026 को आयोजित बैठक में डीएम ने शिक्षा, पोषण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य तथा आजीविका संवर्धन से जुड़ी योजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने का निर्देश दिया।बैठक में नीति आयोग से पुरस्कार स्वरूप प्राप्त अतिरिक्त राशि के विरुद्ध स्वीकृत योजनाओं की समीक्षा की गई।
इसमें तीन प्रमुख योजनाओं 3 टीपीए व्हाइट बटन मशरूम यूनिट, विलेज वैज्ञानिक कार्यक्रम तथा स्वस्थ मां, स्वस्थ बच्चा योजना के क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में उप विकास आयुक्त, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (आईसीडीएस), सर्व शिक्षा अभियान, जिला उद्यान पदाधिकारी तथा जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहे।चार मशरूम उत्पादन इकाइयां होंगी स्थापितआकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत रामपुर और कुदरा में दो-दो, कुल चार व्हाइट बटन मशरूम उत्पादन इकाइयां स्थापित की जानी हैं। इसके लिए संकुल संघ और स्थल का चयन कर लिया गया है। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को इकाइयों की स्थापना और संकुल संघ के सदस्यों के क्षमता निर्माण की प्रक्रिया जल्द पूरी करने का निर्देश दिया।दो विद्यालयों में बनेगी स्पेस और रोबोटिक्स लैब
( कैमुर से अफसार आलम की रिपोर्ट)
