
भभुआ में 77.82 ग्राम हेरोइन जैसा मादक पदार्थ बरामद, महिला गिरफ्तार
दुपट्टे में छिपाकर रखी थीं 109 पुड़िया, घर से 1.25 लाख रुपये नकद और तीन मोबाइल जब्त; छापेमारी के दौरान 5-6 युवक फरार
भभुआ (कैमूर)। जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भभुआ थाना क्षेत्र के सिकठी गांव से एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महिला के पास से 77.82 ग्राम हेरोइन जैसा मादक पदार्थ बरामद किया है। इसके अलावा 1 लाख 25 हजार 617 रुपये नकद, तीन मोबाइल फोन और एक एयरटेल सिम भी जब्त किया गया है। बरामद मादक पदार्थ 109 पुड़िया में रखा हुआ था।पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 3 नवंबर की शाम करीब 6:30 बजे भभुआ थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि सिकठी गांव निवासी उर्मिला देवी अपने घर के आसपास हेरोइन की बिक्री कर रही हैं।
सूचना की पुष्टि के बाद वरीय पदाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर चिन्हित स्थान पर छापेमारी की गई।पुलिस टीम के मौके पर पहुंचते ही वहां मौजूद 5 से 6 युवक भागने लगे। इस दौरान महिला ने भी फरार होने का प्रयास किया, लेकिन मौके पर मौजूद महिला पुलिसकर्मी की मदद से उसे पकड़ लिया गया।दुपट्टे और घर से बरामद हुआ मादक पदार्थतलाशी के दौरान महिला के दुपट्टे में बंधे काले प्लास्टिक से सफेद कागज में लिपटी 109 पुड़िया बरामद की गईं। इनका कुल वजन कागज सहित 27.65 ग्राम बताया गया है। इसके बाद पुलिस ने महिला के घर की तलाशी ली। इस दौरान एक बक्से में रखे पिट्ठू बैग से सफेद पॉलीथिन में रखा 50.17 ग्राम मादक पदार्थ बरामद हुआ।
दोनों जगहों से बरामद पदार्थ का कुल वजन 77.82 ग्राम बताया गया है।पुलिस ने मौके से 1,25,617 रुपये नकद, तीन मोबाइल फोन और एक एयरटेल सिम भी जब्त किया है। पुलिस बरामद सामान के आधार पर मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।NDPS एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्जगिरफ्तार महिला की पहचान उर्मिला देवी (करीब 35 वर्ष), पति मंटू राम, निवासी सिकठी गांव, थाना भभुआ, जिला कैमूर के रूप में हुई है। इस मामले में भभुआ थाना कांड संख्या 1142/26, दिनांक 4 नवंबर 2026 के तहत NDPS एक्ट की धारा 8(C)/21(b) में प्राथमिकी दर्ज की गई है।पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। वहीं, छापेमारी के दौरान फरार हुए युवकों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए भी जांच की जा रही है।
( कैमुर से अफसार आलम की रिपोर्ट)
