नौकरी के नाम पर धोका किया जब रन शादी नाबालिग युवती को सकुशल पुलिस ने किया बरामद

नाबालिग बच्ची को राजस्थान से सकुशल बरामद, जबरन शादी मामले में एक गिरफ्तारएजेंट को दो लाख रुपये देने की बात कबूली, मुख्य आरोपी महेश कुमार की तलाश जारीभभुआ (कैमूर): कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें नाबालिग बच्ची को बहला-फुसलाकर राजस्थान ले जाकर जबरन शादी कराने का आरोप लगा है।

मामले की शिकायत एक सप्ताह पूर्व जगरिया गांव के परिजनों द्वारा पुलिस अधीक्षक कैमूर से की गई थी।परिजनों ने आवेदन में आरोप लगाया था कि उनकी नाबालिग पुत्री को महेश कुमार नामक व्यक्ति, जो राजस्थान के सीकर जिला का निवासी बताया जा रहा है, काम दिलाने के बहाने अपने साथ ले गया। बाद में पता चला कि बच्ची की जबरदस्ती शादी करा दी गई है।

शिकायत मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कैमूर के निर्देश पर चैनपुर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई, जिसमें महिला पुलिसकर्मियों को भी शामिल किया गया। टीम ने तकनीकी अनुसंधान और स्थानीय पुलिस के सहयोग से राजस्थान में छापेमारी की।दिनांक 23 फरवरी 2026 को पुलिस टीम ने राजस्थान के ग्राम गरिया बाग, थाना सोरु क्षेत्र से नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर लिया। जिस व्यक्ति के कब्जे में बालिका थी, उसे भी मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुभाष भामु के रूप में हुई है।

पूछताछ के दौरान उसने खुलासा किया कि महेश कुमार नामक व्यक्ति, जो कथित तौर पर एजेंट के रूप में काम करता है, को बालिका लाने के एवज में दो लाख रुपये दिए गए थे। पुलिस अब मुख्य आरोपी महेश कुमार की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।बरामद बालिका को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया। इसके बाद न्यायालय में उसका बयान दर्ज कराया गया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी का भी मेडिकल परीक्षण कराकर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।इस पूरे मामले की जानकारी कैमूर सदर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) मनोरंजन भारती ने प्रेस वार्ता के माध्यम से दी।

उन्होंने कहा कि नाबालिगों की तस्करी एवं जबरन विवाह जैसे मामलों में जिला प्रशासन पूरी सतर्कता बरत रहा है और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है तथा बालिका की काउंसिलिंग और सुरक्षा को भी प्राथमिकता दी जा रही है।

( कैमुर से अफसार आलम की रीपोर्ट)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!