
भभुआ कचहरी गेट के पास खड़ी बाइक चोरी, आधे घंटे में उड़ा ले गए चोरकैमूर (भभुआ): भभुआ स्थित कचहरी गेट के पास बुधवार को दिनदहाड़े बाइक चोरी की घटना सामने आई है। जिला मुख्यालय क्षेत्र में लगातार हो रही बाइक चोरी की वारदातों ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। प्रशासनिक गतिविधियों और पुलिस की मौजूदगी के बावजूद चोर बेखौफ होकर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, अभय तिवारी (पिता- स्वर्गीय रामायन तिवारी), ग्राम कवई, पोस्ट ओदार, जिला कैमूर जिला अपनी बाइक लेकर कचहरी परिसर पहुंचे थे। बुधवार दोपहर करीब 3:26 बजे उन्होंने कचहरी गेट के पास बाइक खड़ी की और किसी कार्य से अंदर चले गए।करीब आधे घंटे बाद जब वे वापस लौटे तो मौके से बाइक गायब मिली। आसपास काफी खोजबीन की गई, लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं मिला।
चोरी हुई बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर UP65EC7149 बताया गया है। यह वाहन कृष्ण कुमार यादव (पिता- राम कुमार सिंह) के नाम से पंजीकृत है।घटना के बाद पीड़ित द्वारा स्थानीय थाने में आवेदन देने की तैयारी की जा रही है। शहर में बढ़ती बाइक चोरी की घटनाओं को लेकर लोगों में आक्रोश है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि कचहरी गेट जैसे संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाके में यदि इस तरह की वारदात हो रही है तो सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठना लाजिमी है।लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि कचहरी परिसर और आसपास के इलाकों में नियमित गश्त बढ़ाई जाए तथा सीसीटीवी कैमरों की जांच कर जल्द से जल्द चोरों की पहचान कर कार्रवाई की जाए।
( कैमुर से अफसार आलम की रीपोर्ट)
