कैमुर राजस्व कार्यों की समीक्षा लंबित मामलों को जल्द निपटाने का डीएम का निर्देश

बनाएंजिला पदाधिकारी महोदय द्वारा की गई राजस्व कार्यों की समीक्षा, लंबित मामलों को जल्द निपटाने का दिया गया निदेशआज दिनांक 06 मार्च 2026 को जिला पदाधिकारी महोदय, कैमूर द्वारा समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में राजस्व विभाग की समीक्षात्मक बैठक की गई। इस बैठक में जिले के सभी अंचलाधिकारी (CO) और राजस्व अधिकारी मौजूद रहे।दाखिल-खारिज (Mutation): जिला पदाधिकारी महोदय ने दाखिल-खारिज के लंबित मामलों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए निदेश दिया गया कि बिना किसी ठोस कारण के कोई भी आवेदन लंबित न रखा जाए।

अतिक्रमण हटाओ अभियान: सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया में तेजी लाने और चिन्हित भूखंडों पर तत्काल कार्रवाई करने का आदेश दिया गया।लगान वसूली: राजस्व संग्रहण के लक्ष्यों की समीक्षा करते हुए सभी पदाधिकारियों को वित्तीय वर्ष की समाप्ति से पहले शत-प्रतिशत वसूली सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया।बैठक के अंत में जिला पदाधिकारी महोदय ने सभी पदाधिकारियों को एक निश्चित समय सीमा के भीतर दिए गये लक्ष्यों को पूरा करने और साप्ताहिक रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निदेश दिया गया।

( कैमुर से अफसार आलम की रीपोर्ट)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!