
बनाएंट्रेन की चपेट में आने से नाबालिग लड़की की मौत शव ले जाने के तरीके पर उठे सवालकैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां ट्रेन की चपेट में आने से एक नाबालिग लड़की की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा रेलवे ट्रैक के पोल संख्या 619/1A के पास हुआ। बताया जा रहा है कि रेलवे स्टेशन मास्टर को घटना की सूचना मिलने के बाद उन्होंने तत्काल आरपीएफ को जानकारी दी।
चूंकि घटना मोहनिया थाना क्षेत्र में हुई थी, इसलिए आरपीएफ ने इसकी सूचना मोहनिया थाना पुलिस को दी।सूचना मिलते ही मोहनिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
वहीं, घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और लोग इस दर्दनाक हादसे को लेकर तरह-तरह की चर्चा करते रहे।हालांकि इस घटना के बाद एक और गंभीर सवाल खड़ा हो गया है। घटनास्थल से सामने आई तस्वीरों में साफ देखा जा रहा है कि शव को स्ट्रेचर के बजाय प्लास्टिक में ले जाया जा रहा है। इसे लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे संवेदनशील मामलों में प्रशासन को मानवीय संवेदना के साथ उचित व्यवस्था करनी चाहिए।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और मृतका की पहचान तथा घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल
( कैमुर से अफसार आलम की रीपोर्ट)
