चैनपुर के तीन पंचायतों में पैक्स नामांकन समाप्त 9 अध्यक्ष और 48 सदस्य उम्मीदवार मैदान में

चैनपुर प्रखंड के तीन पंचायतों में पैक्स अध्यक्ष व सदस्य पद के लिए नामांकन समाप्त, 9 अध्यक्ष व 48 सदस्य उम्मीदवारों ने किया नामांकनचैनपुर (कैमूर): चैनपुर प्रखंड अंतर्गत तीन पंचायतों में पैक्स (प्राथमिक कृषि साख समिति) चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया का आज अंतिम दिन रहा। अंतिम दिन नामांकन केंद्रों पर काफी चहल-पहल देखने को मिली और बड़ी संख्या में उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार तीन पंचायतों में अध्यक्ष पद के लिए कुल 9 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया, जबकि सदस्य पद के लिए 48 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल कर चुनावी मैदान में अपनी दावेदारी पेश की।नामांकन के दौरान उम्मीदवारों के साथ उनके समर्थक भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। नामांकन केंद्रों के बाहर पूरे दिन गहमागहमी का माहौल बना रहा।

प्रशासन द्वारा नामांकन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्था की गई थी।पंचायतवार अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करने वालों में नन्दगांव पंचायत से बलवंत सिंह, विनोद सिंह और बाल्मीकि यादव ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। वहीं सीकंदर पंचायत से विभूति सिंह और शकुंतला देवी ने नामांकन किया।

इसके अलावा मेढ़ पंचायत से लालबहादुर बिंद, संजय प्रसाद, धर्मेन्द्र कुमार सिंह और भूपेंद्र कुमार सिंह ने अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया।नामांकन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब अभ्यर्थियों के नामांकन पत्रों की जांच (स्क्रूटनी) की जाएगी। इसके पश्चात वैध उम्मीदवारों की सूची जारी की जाएगी और निर्धारित तिथि तक नाम वापसी की प्रक्रिया भी चलेगी।पैक्स चुनाव को लेकर संबंधित पंचायतों में चुनावी माहौल बनना शुरू हो गया है।

उम्मीदवारों ने अपने-अपने समर्थन में मतदाताओं से संपर्क साधना भी प्रारंभ कर दिया है। ग्रामीण क्षेत्रों में इस चुनाव को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है।प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। आने वाले दिनों में नामांकन की जांच और अन्य प्रक्रियाएं पूरी कर चुनाव की अगली कार्यवाही आगे बढ़ाई जाएगी।

( कैमुर से अफसार आलम की रीपोर्ट)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!