गर्मी से पहले प्रशासन की तैयारी चापाकलों की मरम्मत के लिए टीम मैदान में

आगामी गर्मी को देखते हुए पेयजल संकट से निपटने हेतु जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा 12 चापाकल मरम्मती दलों को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवानागर्मी के मौसम को देखते हुए जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन और लोक स्वास्थ्य प्रमंडल, भभुआ द्वारा व्यापक तैयारी की गई है।

इसी कड़ी में जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा समाहरणालय परिसर से आज 12 विशेष मरम्मती दलों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। ये दल जिले के विभिन्न प्रखंडों में भ्रमणशील रहकर खराब पड़े चापाकालों की तत्काल मरम्मती करना सुनिश्चित करेंगे।शिकायतों के लिए नियंत्रण कक्ष (Control Room) की स्थापना की गई है।आम जनता की पेयजल संबंधी समस्याओं और चापाकाल खराब होने की शिकायतों के त्वरित निराकरण हेतु जिला, अनुमंडल एवं प्रखंड स्तर पर नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए हैं।यह नियंत्रण कक्ष प्रतिदिन सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक क्रियाशील रहेगा।नागरिक चापाकल खराब होने या पेयजल से जुड़ी किसी भी अन्य समस्या के लिए यहाँ अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या 06189-223445 है। यहाँ सुश्री स्वेता कुमारी, प्राक्कलक पदाधिकारी को तैनात किया गया है।शिकायतों के स्थानीय स्तर पर समाधान के लिए निम्नलिखित पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है:अनुमंडल स्तरीय संपर्क:भभुआ (भभुआ, चैनपुर, चाँद): श्री दिग्विजय कुमार, सहायक अभियंता (मो. 8544428641)।मोहनियाँ (मोहनियाँ, दुर्गावती, कुदरा): श्री निरज कुमार शर्मा, सहायक अभियंता (मो. 8340200216)।रामगढ़ (रामगढ़, नुऑव): श्री सचिन कुमार, सहायक अभियंता (मो. 8013422913)।अधौरा (अधौरा, भगवानपुर, रामपुर): श्री सिंधु सिंह, सहायक अभियंता (मो. 8987070453)।प्रखंड स्तरीय कनीय अभियंता:भभुआ:श्री निरंजन पासवान (8544428844)।चैनपुर: सुश्री नेहा कुमारी (8077665202)।चाँद: श्रीमति पूजा कुमारी (9109076644)।अधौरा: श्री विभाष कुमार (7004450805)।भगवानपुर: श्री अवनीश कुमार राय (8544428989)।रामपुर: श्री निरज कुमार (8804710966)।मोहनियाँ: श्री कुमार राजीव रंजन (6207973952)।कुदरा: श्री अवनीश कुमार राय (8409020605)।रामगढ़: श्री सिताराम यादव (7324888722)।नुऑव: श्रीमति रीना सिंह (7781044043)।

जिला प्रशासन कैमूर जिले के सभी नागरिकों से अपील करता है कि पेयजल से संबंधित किसी भी समस्या की स्थिति में अविलंब संबंधित नियंत्रण कक्ष या पदाधिकारी के मोबाइल नंबर पर सूचना दें ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!