
कैमुर में पशु तस्करों की दबंगई, मवेशियों से भरी ट्रक रोकने पर तीन युवकों की बेरहमी से पिटाईउपशीर्षक:घायलों ने डायल 112 पुलिस पर लगाए लापरवाही और रिश्वत लेने के आरोप, कार्रवाई की मांगभभुआ (कैमूर):कैमूर जिले के भभुआ थाना क्षेत्र में पशु तस्करों की दबंगई का मामला सामने आया है, जहां मवेशियों से भरी एक ट्रक को रोकने और जानकारी लेने की कोशिश करने पर गांव के तीन युवकों के साथ बीच सड़क पर बेरहमी से मारपीट की गई।
इस घटना में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घटना रविवार दोपहर करीब 1 बजे की बताई जा रही है। घायलों की पहचान भभुआ थाना क्षेत्र के भरिगावां गांव निवासी सोनू पटेल, नीतीश पटेल और विकास पटेल के रूप में हुई है।घायल युवकों ने बताया कि भरिगावां गांव स्थित मानव भारती स्कूल के पास एक ट्रक पर कुछ मवेशियों को लोड किया जा रहा था।
इसी दौरान उनकी नजर ट्रक पर पड़ी तो वे लोग मामले की जानकारी लेने के लिए वहां पहुंचे। युवकों का आरोप है कि मौके पर पहले से डायल 112 की पुलिस मौजूद थी, लेकिन जब उन्होंने ट्रक की जांच करने की बात कही तो पुलिसकर्मियों ने उनके साथ गाली-गलौज कर उन्हें वहां से भगा दिया।घायलों के अनुसार, कुछ देर बाद जब पुलिस वहां से चली गई तो उन्होंने ट्रक का पीछा करना शुरू कर दिया। ट्रक तेज गति से भभुआ-मोहनिया रोड की ओर बढ़ने लगा। इसी बीच परसिया स्थित भाजपा कार्यालय के पास चार से पांच की संख्या में बाइक सवार कुछ बदमाश पहुंचे और युवकों को रोककर उनके साथ मारपीट करने लगे।बताया जाता है कि बदमाशों ने तीनों युवकों को बुरी तरह पीटा, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
पीड़ितों का आरोप है कि इस पूरे मामले की जानकारी पहले से डायल 112 पुलिस को थी, लेकिन इसके बावजूद उनके द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई।घटना के बाद तीनों घायल युवक भभुआ थाना पहुंचे और पुलिस को लिखित शिकायत दी। उन्होंने डायल 112 की पुलिस पर पशु तस्करों से रिश्वत लेने और लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है।इस दौरान घायलों के साथ पहुंचे हिंदूवादी संगठन के नेता उत्तम पटेल ने बताया कि गांव के युवाओं को जानकारी मिली थी कि एक ट्रक में मवेशी लदे हुए हैं। इसी की जांच करने के लिए वे लोग वहां गए थे, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस ने उन्हें डांट-फटकार कर भगा दिया।
बाद में जब युवकों ने ट्रक का पीछा किया तो परसिया भाजपा कार्यालय के पास बाइक सवार गौ तस्करों ने उन पर हमला कर दिया और बेरहमी से मारपीट की।वहीं, विश्व हिंदू परिषद के जिला महामंत्री अमित ट्विंकल ने कहा कि अगर इस तरह की घटनाएं लगातार होती रहीं तो भविष्य में किसी की जान भी जा सकती है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस इस मामले में पूरी तरह लापरवाह बनी हुई है और पशु तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जरूरत है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और पीड़ितों की शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
( कैमुर से अफसार आलम की रीपोर्ट)
