कुदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई 46 पीस शराब , देशी कट्टा व कारतुस के साथ चार गिरफ्तार

कैमुर में कुदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 46 पीस शराब व हथियार के साथ चार गिरफ्तारकुदरा (कैमूर): कैमूर जिले के कुदरा थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 46 पीस शराब, एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में शराब तस्करों के बीच हड़कंप मच गया है।मिली जानकारी के अनुसार कुदरा पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग अवैध शराब लेकर इलाके से गुजरने वाले हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी अभियान चलाया।

इसी दौरान संदिग्ध हालत में चार लोगों को पकड़ा गया। जब उनकी तलाशी ली गई तो उनके पास से 8 पीएम ब्रांड की 180 एमएल की 46 बोतल शराब, एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए।पुलिस ने मौके से जिन लोगों को गिरफ्तार किया है, उनमें देवेन्द्र राम, नीतीश कुमार उर्फ गोलू कुमार, कमलेश कुमार और संजीत कुमार शामिल हैं। सभी आरोपी रोहतास जिले के करहगर थाना क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।

कुदरा थाना पुलिस ने बरामद शराब और हथियार को जब्त कर लिया है तथा सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी अवैध शराब की तस्करी के धंधे से जुड़े हुए हैं और विभिन्न इलाकों में शराब की सप्लाई करने का काम करते थे।पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस तस्करी गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।कुदरा पुलिस का कहना है कि जिले में शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और अवैध शराब के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

( कैमुर से अफसार आलम की रीपोर्ट)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!