
रमज़ान के पाक महीने में सिरसी गांव में हुआ इफ्तार का आयोजन, रोजेदारों ने मिलकर किया इफ्तारचैनपुर (कैमूर): रमज़ान के पाक महीने में इबादत, भाईचारा और आपसी सौहार्द की मिसाल देखने को मिल रही है। इसी कड़ी में रमज़ान के 21वें रोजे के मौके पर चैनपुर प्रखंड अंतर्गत सिरसी गांव में शैख कलिमुल्लाह की ओर से भव्य इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया।
इस इफ्तार दावत में गांव सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में रोजेदार हज़रात शामिल हुए और सामूहिक रूप से इफ्तार किया। अज़ान के साथ ही सभी रोजेदारों ने खजूर और अन्य व्यंजनों के साथ रोजा खोला तथा अल्लाह से मुल्क में अमन-चैन, भाईचारे और तरक्की के लिए दुआ मांगी।इफ्तार कार्यक्रम के दौरान लोगों ने रमज़ान की बरकतों और उसके महत्व पर भी चर्चा की।
उपस्थित लोगों ने कहा कि रमज़ान का महीना सब्र, इबादत और जरूरतमंदों की मदद का पैगाम देता है। ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी प्रेम और भाईचारा और भी मजबूत होता है।इफ्तार के बाद सभी लोगों ने मिलकर नमाज़ अदा की और देश-दुनिया में शांति व खुशहाली की दुआ की। कार्यक्रम में गांव के कई गणमान्य लोग और रोजेदार बड़ी संख्या में मौजूद रहे।स्थानीय लोगों ने शैख कलिमुल्लाह के इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में एकता और सौहार्द को बढ़ावा देते हैं।
(कैमुर से अफसार आलम की रीपोर्ट)
