
विराट दंगल में देशभर के पहलवानों ने दिखाया दमखम, विधायक भारत बिन ने किया उद्घाटनकैमूर (चांद):रामनवमी के पावन अवसर पर कैमूर जिले के चांद प्रखंड अंतर्गत ग्राम भरुहिया में भव्य मेले के साथ विराट दंगल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में उत्साह, आस्था और पारंपरिक खेलों का अद्भुत संगम देखने को मिला। मेले में दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं और खेल प्रेमियों की भारी भीड़ उमड़ी।

आयोजित विराट दंगल में देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे पहलवानों ने अपने-अपने दांव-पेंच और ताकत का शानदार प्रदर्शन किया। अखाड़े में एक से बढ़कर एक मुकाबले देखने को मिले, जिसे देखकर दर्शक रोमांचित हो उठे। पहलवानों के बीच हुए मुकाबलों ने लोगों को पारंपरिक कुश्ती की गौरवशाली परंपरा की याद दिला दी।इस भव्य आयोजन के मुख्य अतिथि भभुआ विधानसभा क्षेत्र के
विधायक श्री भारत बिन उपस्थित रहे। उन्होंने दंगल का उद्घाटन किया तथा अखाड़े में उतरकर पहलवानों से हाथ मिलाया और उनका उत्साहवर्धन करते हुए आशीर्वाद दिया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों की संस्कृति और खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।दंगल के दौरान आयोजकों द्वारा विजेता और उपविजेता पहलवानों को पुरस्कृत भी किया गया।
मेले में झूले, खान-पान की दुकानें और विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आकर्षण का केंद्र बने रहे।गांव के बुजुर्गों और युवाओं ने इस आयोजन को सराहनीय बताते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से न सिर्फ मनोरंजन होता है, बल्कि युवाओं को खेल के प्रति प्रेरणा भी मिलती है। भरुहिया गांव में आयोजित यह विराट दंगल क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
( कैमुर से अफसार आलम की रीपोर्ट)
