भाई चारे का संदेश लेकर निकला राम नवमी का जुलूस मंत्री मोहम्मद जमा ख़ान हुए शामिल

भाईचारे का संदेश लेकर निकला रामनवमी जुलूस, मंत्री मोहम्मद जमा ख़ान हुए शामिलरामनवमी के पावन अवसर पर कैमूर जिले के चांद प्रखंड स्थित चांद बाजार में भव्य शोभायात्रा सह जुलूस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में उत्सव, आस्था और उत्साह का माहौल देखने को मिला। जुलूस में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, युवा एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोग शामिल हुए।इस भव्य आयोजन की खास बात यह रही कि बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री सह चैनपुर विधानसभा के लोकप्रिय विधायक मोहम्मद जमा ख़ान भी जुलूस में शामिल हुए।

उनकी उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष महत्व प्रदान किया और क्षेत्र में आपसी सौहार्द एवं भाईचारे का संदेश और मजबूत हुआ।जुलूस के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा जय श्रीराम के उद्घोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। विभिन्न झांकियों, ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक प्रस्तुतियों ने लोगों का मन मोह लिया।

बाजार क्षेत्र से गुजरते हुए यह शोभायात्रा पूरे चांद नगर का भ्रमण करते हुए शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।इस मौके पर मंत्री मोहम्मद जमा ख़ान ने कहा कि रामनवमी केवल एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि समाज में एकता, प्रेम और सद्भाव का प्रतीक है। उन्होंने सभी समुदायों से मिल-जुलकर रहने और आपसी भाईचारे को मजबूत करने की अपील की। साथ ही उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं और हमें मिलकर सामाजिक समरसता को बनाए रखना चाहिए।कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं प्रशासनिक पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र प्रशासन द्वारा चाक-चौबंद इंतजाम किए गए थे, जिससे जुलूस शांतिपूर्ण और व्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ।रामनवमी के इस भव्य आयोजन ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि कैमूर की धरती पर आपसी भाईचारा और सांप्रदायिक सौहार्द की परंपरा आज भी जीवित है।

( कैमुर से अफसार आलम की रीपोर्ट)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!