पेट्रोल डजल व बिजली दरों में वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जोरदार विरोध

चैनपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में कांग्रेस का धरना, महंगाई व LPG किल्लत के खिलाफ जताया विरोधकैमूर (भभुआ)/चैनपुर, 2 अप्रैल 2026 (बृहस्पतिवार):चैनपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में गुरुवार को केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में प्रखंड कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम का नेतृत्व प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष जयप्रकाश यादव ने किया, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।धरना-प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने रसोई गैस (LPG) की कथित किल्लत, पेट्रोल-डीजल एवं बिजली की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि सरकार की गलत नीतियों और अदूरदर्शिता के कारण आम जनता को दैनिक जीवन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है, जिससे गरीब एवं मध्यम वर्ग के लोगों की कमर टूट गई है।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कैमूर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राधेश्याम कुशवाहा एवं चैनपुर के पूर्व विधायक प्रत्याशी प्रकाश कुमार सिंह शामिल हुए। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने जल्द ही महंगाई पर नियंत्रण नहीं किया और आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित नहीं की, तो कांग्रेस पार्टी व्यापक आंदोलन के लिए बाध्य होगी।धरना को संबोधित करते हुए

युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव अभिनव सिंह, वरिष्ठ नेता सुदर्शन राम, धर्मेंद्र कुशवाहा, उत्कर्ष सिंह, राजकेश्वर त्रिपाठी, ओमप्रकाश रजक, केदार सिंह, जयकुमार राम, अशोक राम, सियाराम राय एवं राजू यादव सहित अन्य नेताओं ने भी केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना की और जनहित में त्वरित कदम उठाने की मांग की।कार्यक्रम के अंत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को दोहराया और चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

( कैमुर से अफसार आलम की रीपोर्ट)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!