बसपा नेता राजा खान ने फीता काट कर टुर्नामेंट का किया उद्घाटन

नुरी स्पोटिंग कल्ब क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आयोजनकैमूर जिला के चंद प्रखंड अंतर्गत ग्राम लोहदन में नूरानी स्पोर्टिंग क्लब लोहडदन के तत्वाधान में कैनवस क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन को लेकर ग्रामीणों एवं खेल प्रेमियों में काफी उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जब्बार अंसारी ने की, जबकि सचिव के रूप में जाहिद अंसारी एवं मुमताज अंसारी सहित अन्य सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि बसपा नेता मोहम्मद राजा खान द्वारा फीता काटकर किया गया।

उद्घाटन के दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के खेल आयोजन से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है तथा खेल के प्रति जागरूकता बढ़ती है। उन्होंने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।

टूर्नामेंट के पहले मैच में खिलाड़ियों ने जोश, उत्साह और खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला।ग्रामीण क्षेत्र में आयोजित इस क्रिकेट टूर्नामेंट को खेल प्रतिभाओं को निखारने और युवाओं को सही दिशा देने की एक सराहनीय पहल के रूप में देखा जा रहा है।

( कैमुर से अफसार आलम की रीपोर्ट)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!