आर्य भट्ट ज्ञान विज्ञान स्कूल हाटा में क्विज़ प्रतियोगिता विजेता छात्र-छात्राएं सम्मानित

राष्ट्रीय स्वास्थ्य जागरूकता प्रतियोगिता का आयोजन – छात्रों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने की पहलआज दिनांक 06.04.2026 दिन सोमवार को चैनपुर प्रखंड के आर्यभट्ट ज्ञान विज्ञान स्कूल हाटा में एशिया स्किल्स एकेडमिक एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट के द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य जागरूकता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस क्विज प्रतियोगिता में स्कूल के बच्चों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और अपने स्वास्थ्य संबंधी ज्ञान का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

निर्णायक मंडल के द्वारा वर्ग 5 के प्रथम स्थान रीमा कुमारी, द्वितीय स्थान अनुराग कुमार, तृतीय स्थान शिवम कुमार। वर्ग 6 के प्रथम स्थान ज्ञानी राज, द्वितीय स्थान आशा यादव, तृतीय स्थान अनन्या कुमारी। वर्ग 7 के प्रथम स्थान छाया कुमारी, द्वितीय स्थान आकांक्षा कुमारी, तृतीय स्थान सोनू कुमार यादव रहा। इन सभी विजेता प्रतिभागियों को विद्यालय के निदेशक होरिला सिंह,प्रधानाध्यापक राजेश कुमार,आयोजन जिला समन्वयक शिवम कुमार के द्वारा पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

शिवम कुमार ने बताया की इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। यह प्रतियोगिता दिनांक 06 अप्रैल से 10 अप्रैल 2026 तक कैमूर के कई विभिन्न विद्यालयों में आयोजित की जा रही हैं।कार्यक्रम का मुख्य विषय “हेल्दी माइंड , हेल्दी फ्यूचर ” रखा गया है, जो छात्रों को मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य के महत्व को समझाने पर केंद्रित है।इस क्विज प्रतियोगिता में कक्षा 5वीं से 9वीं तक के छात्र-छात्राएं भाग ले रहे । प्रतिभागियों को अपने स्वास्थ्य संबंधी ज्ञान को परखने एवं बढ़ाने का अवसर मिलेगा।

साथ ही विजेता प्रतिभागीयों पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जा रहा हैं।कार्यक्रम का संचालन एशिया स्किल्स एकेडमिक एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट, नई दिल्ली द्वारा किया जा रहा है, जो देशभर में शिक्षा एवं जागरूकता के क्षेत्र में कार्यरत है। इस प्रकार की प्रतियोगिताएं छात्रों के समग्र विकास में महत्वपूर्ण योगदान देती हैं तथा उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करती हैं।

( कैमुर से अफसार आलम की रीपोर्ट)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!