भभुआ भाजपा कार्यालय में अल्पसंख्यक संवाद एवं सम्मान समारोह आयोजित

भभुआ में भाजपा कार्यालय में अल्पसंख्यक संवाद एवं सम्मान समारोह आयोजित

अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष दिवान रहबर ख़ान के नेतृत्व में हुआ आयोजन, कई पदाधिकारी रहे मौजूदकैमूर जिले के भभुआ स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में अल्पसंख्यक संवाद एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष दिवान रहबर ख़ान ने किया।

इस अवसर पर अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के साथ संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना गया तथा सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इनमें जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश पांडेय, जिला उपाध्यक्ष रघुवंश राम, जिला उपाध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता, जिला प्रवक्ता विजय चौरसिया, जिला महामंत्री संतोष खरवार, महिला मोर्चा की समीक्षा श्रीवास्तव, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के महामंत्री सुल्तान खान, गुलामे मुस्तफा, दीवान असदुल्लाह खान, प्रखंड अध्यक्ष रियाज खान, सेराज खान, एमडी खालिद राजा, नियाज़ खलीफा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने अल्पसंख्यक समुदाय को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी

और उन्हें इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही समाज में भाईचारा, एकता और विकास को लेकर भी चर्चा की गई।अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष दिवान रहबर ख़ान ने कहा कि इस तरह के संवाद कार्यक्रमों से पार्टी और समाज के बीच दूरी कम होती है तथा लोगों की समस्याओं का समाधान करने में आसानी होती है।समारोह के अंत में उपस्थित लोगों को सम्मानित किया गया और धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

( कैमुर से अफसार आलम की रीपोर्ट)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!