नारायणी सेना ट्रस्ट द्वारा 21 कन्याओं का सामुहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित 21 अप्रैल को

हाटा हाईस्कूल मैदान में 21 कन्याओं का होगा सामूहिक विवाह, नारायणी सेना ट्रस्ट ने पूरी की तैयारी

21 अप्रैल को आयोजित होगा भव्य कार्यक्रम, भोजपुरी कलाकारों की प्रस्तुति भी रहेगी आकर्षणकैमूर जिले के चैनपुर प्रखंड अंतर्गत नगर पंचायत हाटा के हाईस्कूल मैदान में आगामी 21 अप्रैल को संध्या 6 बजे नारायणी सेना ट्रस्ट के तत्वावधान में सामूहिक विवाह समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में इस वर्ष कुल 21 कन्याओं का विवाह संपन्न कराया जाएगा, जिसकी तैयारियां ट्रस्ट द्वारा जोर-शोर से की जा रही हैं।नारायणी सेना ट्रस्ट के अध्यक्ष चंदन कुमार यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि ट्रस्ट द्वारा हर वर्ष गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह का आयोजन कराया जाता है।

उन्होंने कहा कि यह ट्रस्ट का दूसरा वर्ष है, जब इतने बड़े स्तर पर सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को सहयोग देना और उनके ऊपर विवाह का आर्थिक बोझ कम करना है।इसी कड़ी में रविवार को ट्रस्ट कार्यालय पर वर एवं वधू पक्ष के लोगों को बुलाया गया, जहां दोनों पक्षों द्वारा आपसी सहमति पत्र भरा गया। इस दौरान उपस्थित सभी परिवारों ने ट्रस्ट के इस प्रयास की सराहना की और एक स्वर में कहा कि नारायणी सेना ट्रस्ट गरीबों के लिए मसीहा बनकर सामने आया है, जो नि:शुल्क सेवा के माध्यम से समाज के दुख-दर्द को साझा कर रहा है।

कार्यक्रम को और आकर्षक बनाने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। इसमें भोजपुरी जगत के चर्चित कलाकार समर सिंह, सुधीर लाल यादव एवं मनोज लाल यादव अपनी प्रस्तुति देंगे, जो समारोह का मुख्य आकर्षण होगा।इस अवसर पर ट्रस्ट के संरक्षक बिगाउ सिंह यादव, विजय सिंह यादव, प्रभारी संजय सिंह यादव, उपकार सिंह यादव एवं राकेश सिंह यादव सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे और आयोजन को सफल बनाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताई।ट्रस्ट के इस सामाजिक पहल को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और लोग इस कार्यक्रम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

( कैमुर से अफसार आलम की रीपोर्ट)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!