कड़ी निगरानी और सख्ती के बीच निष्पक्ष व पार्दर्शी ढंग से हुई मतगणना

तीन पंचायतों में शांतिपूर्ण चुनाव के बाद देर रात आने लगे नतीजेप्रशासन की सख्ती के बीच पारदर्शी ढंग से हुई मतगणनाचैनपुर (कैमूर), संवाददाता:कैमूर जिले के चैनपुर प्रखंड अंतर्गत तीन पंचायतों में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न होने के बाद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना की प्रक्रिया शुरू कर दी गई।

इन पंचायतों में कुल 69.61 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जिसे लेकर प्रशासन ने संतोष जताया है। मतगणना चैनपुर प्रखंड सभागार में सख्त निगरानी के बीच संपन्न कराई जा रही है।जानकारी के अनुसार, मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ और कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। मतदान के दौरान प्रशासन द्वारा किए गए व्यापक सुरक्षा इंतजामों का असर मतगणना स्थल पर भी साफ दिखाई दिया। केंद्र पर पुलिस बल और दंडाधिकारियों की तैनाती की गई है, ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोका जा सके।

केवल अधिकृत कर्मियों और प्रत्याशियों के प्रतिनिधियों को ही प्रवेश की अनुमति दी गई।वहीं देर रात होते-होते पैक्स चुनाव के परिणाम आने शुरू हो गए।चैनपुर पंचायत से मिथिलेश सिंह (पिंटू सिंह) ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी चंद्रमा सिंह को 39 मतों से हराकर दोबारा जीत दर्ज की।बढ़ौना पंचायत में प्रेम प्रकाश सिंह को 822 वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुरेन्द्र कुमार सिंह को 526 वोट प्राप्त हुए, इस प्रकार प्रेम प्रकाश सिंह ने स्पष्ट बढ़त के साथ जीत हासिल की।इसी तरह जगरिया पंचायत से संजय कुमार पाण्डेय को 603 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी चंद्र शेखर सिंह 394 वोटों पर सिमट गए, जिससे संजय कुमार पाण्डेय ने जीत सुनिश्चित की।प्रखंड प्रशासन के अनुसार, मतगणना पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ कराई गई। प्रत्येक टेबल पर निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए मतों की गिनती की गई और पूरी प्रक्रिया की निगरानी वरीय अधिकारियों द्वारा की गई, ताकि किसी प्रकार की त्रुटि या विवाद की स्थिति उत्पन्न न हो।

प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि मतगणना को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं। उन्होंने कहा कि प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा और प्रक्रिया के दौरान कहीं भी अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न नहीं होने दी गई।मतगणना के साथ ही क्षेत्र में उत्साह और उत्सुकता का माहौल देखा गया। प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की नजरें परिणामों पर टिकी रहीं। अंततः तीनों पंचायतों में विजेताओं की घोषणा के साथ ही स्थानीय राजनीति की तस्वीर साफ हो गई और अब नई पंचायत नेतृत्व की जिम्मेदारी तय हो गई है।

। ( कैमुर से अफसार आलम की रीपोर्ट)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!