
स्व-गणना को लेकर चांद प्रखंड विकास पदाधिकारी ने दी महत्वपूर्ण जानकारी
जनगणना 2027 को लेकर चांद प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई। उन्होंने बताया कि यह अभियान पूरी तरह डिजिटल और पारदर्शी है, जिसमें आम नागरिक स्वयं अपनी जानकारी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से दर्ज कर सकते हैं।प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि स्व-गणना की प्रक्रिया को सरल और सुलभ बनाया गया है, ताकि अधिक से अधिक लोग इसमें भाग ले सकें।
इसके लिए नागरिकों को निर्धारित पोर्टल पर जाकर राज्य का चयन करना होगा, जिसके बाद एक सुरक्षित लॉगिन प्रक्रिया के माध्यम से वे अपनी जनसांख्यिकीय एवं सामाजिक-आर्थिक जानकारी दर्ज कर सकते हैं।उन्होंने बताया कि इस प्रक्रिया में परिवार के मुखिया या कोई भी जिम्मेदार सदस्य पूरे परिवार का विवरण एक ही बार में भर सकता है।
साथ ही यह भी सुनिश्चित किया गया है कि दर्ज की गई जानकारी पूरी तरह गोपनीय और सुरक्षित रहे।प्रखंड विकास पदाधिकारी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि स्व-गणना अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं, ताकि सरकार को सटीक आंकड़े प्राप्त हो सकें और भविष्य की योजनाओं को बेहतर तरीके से तैयार किया जा सके।
उन्होंने यह भी बताया कि जिन लोगों को ऑनलाइन प्रक्रिया में किसी प्रकार की कठिनाई हो रही है, उनके लिए प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर सहायता की व्यवस्था की गई है।अंत में उन्होंने कहा कि स्व-गणना केवल एक औपचारिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि देश के विकास में आम नागरिक की सीधी भागीदारी का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। इसलिए सभी लोग समय पर अपनी जानकारी दर्ज कर इस अभियान को सफल बनाएं।
( कैमुर से अफसार आलम)
