घर में सो रही 15 वर्षीय किशोरी को सांप ने डसा, मौत से मचा कोहराम

विषैले सांप के काटने से 15 वर्षीय किशोरी की मौत, परिवार में मचा कोहराम

चांद (कैमूर)। कैमूर जिले के चांद थाना क्षेत्र के लोहदन गांव में विषैले सांप के काटने से एक 15 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।जानकारी के अनुसार, लोहदन गांव निवासी सुबहान अंसारी की 15 वर्षीय पुत्री नुरजहां खातून बुधवार 5 अगस्त की शाम करीब 5 से 6 बजे के बीच अपने घर में सो रही थी। इसी दौरान उसे एक विषैले सांप ने काट लिया। सांप के काटते ही किशोरी की तबीयत बिगड़ने लगी।

उसने तत्काल अपने माता-पिता को घटना की जानकारी दी।परिजनों ने बिना देर किए वाहन की व्यवस्था कर उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। हालांकि अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद किशोरी को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी।किशोरी की असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में मातम का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बरसात के मौसम में क्षेत्र में सांप निकलने की घटनाएं बढ़ जाती हैं, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है।ग्रामीणों ने लोगों से अपील की है कि बरसात के दिनों में घर और आसपास साफ-सफाई रखें तथा सांप काटने की स्थिति में झाड़-फूंक के बजाय तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचकर उपचार कराएं, ताकि समय रहते मरीज की जान बचाई जा सके।

( कैमुर से अफसार आलम की रिपोर्ट)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!