ट्रेन की चपेट में आई 14 साल की किशोरीधनेछा स्टेशन के पास दर्दनाक मौत

धनेछा स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आई किशोरी, मौके पर मौत

दुर्गावती (कैमूर)। पंडित दीनदयाल उपाध्याय–गया रेलखंड पर धनेछा रेलवे स्टेशन के समीप रविवार दोपहर ट्रेन की चपेट में आने से 14 वर्षीय किशोरी की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम एवं अन्य कानूनी प्रक्रिया के लिए मोहनिया ले गई।मिली जानकारी के अनुसार, कोट्सा गांव निवासी जुल्मी राम की 14 वर्षीय पुत्री अनु कुमारी चार बहनों में सबसे बड़ी थी। अनु फिलहाल अपने ननिहाल तिरोजपुर में रह रही थी।

रविवार को वह साइकिल से खड़सरा स्थित अपनी मौसी के घर जा रही थी। इसी दौरान धनेछा रेलवे स्टेशन के पास उत्तरी लेन में वह ट्रेन की चपेट में आ गई। हादसा इतना गंभीर था कि किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई।बताया जाता है कि अनु के पिता जुल्मी राम परिवार के भरण-पोषण के लिए बाहर रहकर एक निजी कंपनी में मजदूरी करते हैं।

परिवार की आर्थिक स्थिति भी सामान्य नहीं है। चार बेटियों में सबसे बड़ी अनु की अचानक मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के बाद परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।हादसे की सूचना मिलने के बाद आसपास के ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए मोहनिया भेज दिया। पुलिस मामले में आगे की आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

( कैमुर से अफसार आलम की रिपोर्ट)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!