महादलित बस्ती में मनाया रक्षाबंधन, बबलू सिंह ने बहनों को दिया साथ निभाने का भरोसा

रक्षाबंधन पर महादलित बस्ती पहुंचे समाजसेवी बबलू सिंह, बहनों से बंधवाई राखी

चांद (कैमूर)। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर कैमूर जिले के चांद प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कुड़ी में सामाजिक समरसता और भाई-बहन के प्रेम की मिसाल देखने को मिली। समाजसेवी सह मुखिया प्रतिनिधि श्री बबलू सिंह ने ग्राम कुड़ी स्थित महादलित बस्ती में पहुंचकर बहनों से रक्षासूत्र बंधवाया और उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।इस दौरान बस्ती की बहनों ने बबलू सिंह की कलाई पर राखी बांधकर उनके दीर्घायु एवं सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं बबलू सिंह ने भी बहनों को भरोसा दिलाया कि वे जीवन के हर सुख-दुख में उनके साथ खड़े रहेंगे।कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में बबलू सिंह ने कहा कि “जिंदगी के किसी भी मोड़ पर यदि किसी बहन को अपने भाई की जरूरत महसूस हो तो सबसे पहले अपने भाई बबलू सिंह को एक बार जरूर याद करना।

मैं आप लोगों के लिए सदैव खड़ा रहूंगा।” उन्होंने कहा कि बहनों की हर संभव मदद के लिए वे तन, मन और धन से हमेशा तत्पर रहेंगे।उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन केवल राखी बांधने और मिठाई खिलाने का त्योहार नहीं है, बल्कि यह भाई-बहन के बीच प्रेम, विश्वास और जिम्मेदारी के रिश्ते को मजबूत करने का पर्व है। समाज में आपसी भाईचारा, समानता और सामाजिक समरसता कायम रखना सभी की जिम्मेदारी है।महादलित बस्ती में रक्षाबंधन मनाने पहुंचे बबलू सिंह के इस पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की। ग्रामीणों ने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी प्रेम और भाईचारे की भावना मजबूत होती है तथा सामाजिक दूरी कम करने में भी मदद मिलती है।रक्षाबंधन के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में बस्ती की महिलाओं एवं ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। पूरे माहौल में भाई-बहन के स्नेह और आत्मीयता की झलक दिखाई दी।

। ( कैमुर से अफसार आलम की रिपोर्ट)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!